ग्राहकों के SIM कार्ड होंगे बंद, जानिए आपका नंबर इस लिस्ट में तो नहीं?
ग्राहकों के SIM कार्ड होंगे बंद, जानिए आपका नंबर इस लिस्ट में तो नहीं?

एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया का नंबर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर है कंपनी के अनुसार यदि आप कम रिचार्ज कराते हैं तो आपका सिम कार्ड कभी भी बंद हो सकता है. वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल ने 25 करोड़ 2G मोबाइल कनेक्शन को बंद करने का प्लान बनाया है. कंपनियों ने यह फैसला प्रति ग्राहक औसत राजस्व (एआरपीयू) में आई कमी के कारण किया है. बड़ा दें कि एक रिपोर्ट के अनुसार 250 मिलियन सब्सक्राइबर्स एक महीने में 35 रुपये से भी कम का रिचार्ज कराते हैं. इसमें यह भी बताया गया है कि एयरटेल के पास ऐसे 100 मिलियन यूजर और वोडाफोन आइडिया के पास करीब 150 मिलियन यूजर हैं जो महीने भर में 35 रुपये से भी कम का रिचार्ज कराते हैं. इसलिए कंपनी ने इसे मिनिमम 35 रुपये का रिचार्ज कराने को अनिवार्य करने का ऐलान किया है.
Comments
Post a Comment