B’day Spcl: तीन हैट्रिक लगाने पर भी, नहीं हो पाई टीम में इस गेंदबाज की जगह पक्की
B’day Spcl: तीन हैट्रिक लगाने पर भी, नहीं हो पाई टीम में इस गेंदबाज की जगह पक्की

भारतीय टीम के स्पीन गेंदबाज अमित मिश्रा शुक्रवार 24 नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे है। यह वहीं अमित मिश्रा हैं जिनकी शानदार गेंदबाजी के बावजूद भी टीम इंडिया के सिलेक्टर्स हमेशा से उन्हें नजरअंदाज करते रहे। अमित मिश्रा हमेशा से अंदर बाहर होते रहे है। यह नहीं कि उनके अंदर टैलेंट की कमी थी, हालांकि अमित ने अपना क्रिकेट करियर ही गलत समय पर शुरू किया था। उस वक्त भारतीय टीम में अनिल कुंबले आैर हरभजन सिंह अपने चरम पर थे। एेसे में अमित को ज्यादा मौका नहीं मिल पाया। आइए जानते है उनकी काबीलियत के आंकड़े…
भारतीय टीम के दाएं हाथ के इस स्पिन गेंदबाज ने 22 टेस्ट मैचों में कुल 76 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 36 वन डे मैचों में उनके नाम 64 विकेट भी दर्ज हैं। अगर आईपीएल की बात करे तो अमित मिश्रा ना केवल भारत के बल्कि पूरी दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। उनके नाम एक रिकार्ड दर्ज है जो शायद किसी ने तोड़ा होगा। उन्होंने आईपीएल के अलग अलग सीजन में तीन हैट्रिक ली हैं। अमित मिश्रा बल्लेबाजी में भी आगे है टेस्ट क्रिकेट में अमित के नाम चार अर्धशतक भी हैं। उनका व्यक्तिगत स्कोर 84 रन रहा है।
Comments
Post a Comment