अब मोबाइल कराएगा अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण

अब मोबाइल कराएगा अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण

अब मोबाइल कराएगा अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण

इन दिनों देश में सिर्फ एक ही बड़े मुद्दे पर बात हो रही है और वो है सिर्फ अयोध्या. जी हां अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर हर कोई अपनी और से बयान दे रहा है. भारत में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई चाहता है कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बने.
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण सिर्फ एक मुद्दा ही नहीं है. बल्कि यह भारत के करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का विषय है. इसलिए हर कोई चाहता है कि अयोध्या में जल्द से जल्द भगवान राम का मंदिर बने. इसे लेकर कल अयोध्या में देशभर से 3 लाख से ज्यादा हिन्दू एकत्रित हुए थे.
आपको बता दें कि कल शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ भगवान राम के दर्शन किए थे. इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए चांदी की ईंट भी भेंट की.
इसके साथ ही आजकल सोशल मीडिया पर भी अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए आवाज बुलंद हो रही है. हाल ही में अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण को लेकर एक मोबाइल ऐप लांच किया गया है. इस ऐप का नाम सपोर्ट राम मंदिर, अयोध्या.
इस मोबाइल ऐप के जरिए लोग अयोध्या में भगवान श्री राम किए मंदिर निर्माण में समर्थन कर वोट कर सकते हैं. यह ऐप गूगल प्ले-स्टोर पर राम मंदिर के समर्थन के लिए Support Ram Mandir, AYODHYA के नाम से लांच किया गया है. इस ऐप को एंड्रॉयड स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जा सकता है. इस ऐप को डाउनलोड करने पर अब तक कितने लोगों ने राम मंदिर के पक्ष में वोट किया है, यहां से आपको इसकी जानकारी भी मिल जाएगी. इस ऐप के द्वारा आप घर बैठे राम मंदिर के पक्ष में वोट कर सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति