बेहतर फिनिश…जीत पक्की आनंद पांडेय,,वरिष्ठ पत्रकार मध्य प्रदेश में वोटिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है लेकिन कोई भी नेता, पत्रकार या विश्लेषक दावे के साथ नहीं कह पा रहा है कि यहां क्या होने जा रहा है। पूरे प्रदेश में कोई मुद्दा या लहर नहीं है। हर सौ किलोमीटर पर प्रत्याशी के आधार पर मुद्दा और प्राथमिकताएं बदल रही हैं। मतदाता एकदम मौन साधे है। हां,कुछ बातें अवश्य हैं जिनके आधार पर ज्ञान – गणित भिड़ाया जा सकता है…संभावनाएं जताई जा सकती हैं। पहली बात तो ये है कि शिवराज से दिग्विजय जैसी नाराजगी नहीं है। इसीलिए बीजेपी का जो भी प्रदर्शन रहेगा उसका यश – अपयश शिवराज के बही में ही दर्ज होगा। दूसरा – ऐसा महसूस हो रहा है कि गरीब तबका बीजेपी या कहना चाहिए शिवराज के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। फिर उसकी वजह प्रदेश सरकार की ‘लाडली लक्ष्मी योज’ना हो, संबल योजना हो या केंद्र सरकार की पीएम आवास योजना। वैसे आवास योजना की लोकप्रियता को कतई खारिज नहीं किया जा सकता है। तीसरा – कांग्रेस बदलाव की बात तो कर रही है लेकिन बदलाव कि कोई ठोस वजह नहीं बता पा रही है। हां, शिवराज से बोर हो गए हैं…ऐसा कहीं – क...
Comments
Post a Comment