Video: देखिए अनन्या पांडे का डेब्यू ऐड, फैन्स दे रहे है ऐसा रिएक्शन
Video: देखिए अनन्या पांडे का डेब्यू ऐड, फैन्स दे रहे है ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखने जा रही एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. उनके चर्चा में आने का कारण करण जौहर की अपकमिंग फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर है 2 है. जल्द यह फिल्म भी रिलीज़ होने जा रही है. करण जौहर ने इस फिल्म में तारा सुतारा, टाइगर श्रॉफ, और अनन्या पांडे को कास्ट किया है. यह दोनों एक्ट्रेस इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है. बता दें कि, अनन्या पांडे चंकी पांडे बेटी हैं.
अनन्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने फैन्स के लिए कुछ न कुछ शेयर करतीं रहती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर अनन्या का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अनन्या लेक्मे के ऐड में नज़र आ रही है. दरअसल ये ऐड लेक्मे का बेबी लिप बाम का है. इसमें अनन्या का लुक काफी क्यूट है शायद इसीलिए यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Comments
Post a Comment