सलमान खान की गर्लफ्रेंड कृष्ण भक्ति में हुई लीन, तस्वीर आई सामने

सलमान खान की गर्लफ्रेंड कृष्ण भक्ति में हुई लीन, तस्वीर आई सामने

सलमान खान की गर्लफ्रेंड कृष्ण भक्ति में हुई लीन, तस्वीर आई सामने

सलमान खान की गर्लफ्रेंड कृष्ण भक्ति में हुई लीन, तस्वीर आई सामने

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर जल्द ही आपको फिल्मो में नजर आने वाली है. जी हां यूलिया फिल्म ‘राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. यूलिया की फिल्म ‘राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला’ का फर्स्ट पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है. ‘राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला’ के पहले पोस्टर में यूलिया वंतूर कृष्ण की भक्त मीराबाई के अवतार में दिखाई दे रही हैं.

फिल्म ‘राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला’ में यूलिया के साथ बॉलीवुड अभिनेता जिम्मी शेरगिल लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के फर्स्ट पोस्टर में यूलिया पीले रंग की साड़ी और गेरुए कलर का ब्लाउज पहने और गले में गुलाब के फूलों की माला पहने अपनी भक्ति में लीन नजर आ रही हैं. इसके साथ ही इस फिल्म के पोस्टर के बैकग्राउंड में बहुत सारे लोगों की परछाई के साथ गीता की कुछ लाइनें भी लिखी हुई नजर आ रही हैं. यूलिया वंतूर की डेब्यू फिल्म राधा क्यों गोरी मैं काला को प्रेम आर सोनी डायरेक्ट कर रहे हैं.
यूलिया वंतूर की इस फिल्म के पोस्टर को फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करके जानकारी दी है. यूलिया की यह फिल्म साल 2019 में रिलीज होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म राधा क्यों गोरी मैं काला की शूटिंग 3 लोकेशन पर शूट की जाएगी- दिल्ली, मथुरा और पोलेंड.



Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?