इस दिन यहां होगी ईशा-आनंद की शादी, डेट आई सामने
इस दिन यहां होगी ईशा-आनंद की शादी, डेट आई सामने

देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी आजकल सुर्खियों में है. ईशा की शादी कब और किस दिन होगी. सभी इस दिन का इंतजार कर रहे है.
ईशा अंबानी की शादी के कार्ड छप चुके है. सितंबर में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई हुई थी. तबसे ही ईशा की शादी की तैयारियां शुरू हो गई थी.

कल ही मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की कुछ तस्वीरें सामने आई थी. यह तस्वीरें मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर की है, जहां दोनों अपनी बेटी की शादी का पहला निमंत्रण कार्ड लेकर पहुंचे थे. हाल ही में मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा और आनंद की शादी की डेट भी सामने आई है. ईशा और आनंद की शादी 12 दिसंबर को होगी.
जी हां 12 दिसंबर को ईशा और आनंद की शादी होगी. दोनों की शादी के लिए किसी विदेशी वेन्यू की जगह मुंबई को ही चुना गया है. अंबानी परिवार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि,शादी की सारी रस्में मुंबई स्थित उनके घर एंटीलिया में ही होगी. इसके साथ ही आपको बता दे कि, ईशा और आनंद की शादी की सारी रस्में भारतीय परम्परा के मुताबिक ही होगी.
Comments
Post a Comment