8वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी, जल्द करें आवेदन
8वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी, जल्द करें आवेदन

PCMC Recruitment 2018
अगर आप एक महिला या लड़की है और सिर्फ 8वीं तक ही पढ़ पाई है, तो आपके लिए सरकारी नौकरी करने का एक अच्छा मौका है. जी हां पिंपरी चिंचवड म्युनिसिपल कारपोरेशन में संविदा के आधार पर आशा कार्यकर्ता के 24 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं.
29 अक्टूबर 2018 तक पात्र और योग्य उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस नौकरी के लिए आप जल्द ही आवेदन कर दें. नौकरी से सम्बंधित योग्यता और आवेदन करने की अंतिम तिथि, आवेदन शुल्क, नौकरी के लिए चयन प्रक्रिया, नौकरी के लिए आयु सीमा, पदों के नाम, कुल पदों की संख्या जैसी नौकरी से जुड़ी बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई हैं.
पद का नाम-आशा
कुल पद-24
स्थान-पुणे
नौकरी के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते है, तो आपको मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं पास होना ज़रूरी है.
इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा
इस पद के लिए आयु सीमा 25 से 45 वर्ष हैं.
पात्र उम्मीदवारों का नौकरी के लिए चयन लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के द्वारा होगा.
इस नौकरी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि
29.10.2018
इस तरह करें आवेदन
इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेजो के साथ 29 अक्टूबर 2018 से पहले Office of PCMC, Pune के इस पते पर आवेदन कर सकते है.
Comments
Post a Comment