3500 फिट की ऊंचाई पर इस कपल ने किया यह काम
3500 फिट की ऊंचाई पर इस कपल ने किया यह काम

इश्क, मोहब्बत, आशिकी यह ऐसे शब्द हैं जो हर किसी के जीवन में एक ना एक बार जरुर आते हैं। आशिक अपने इश्क का इज़हार अलग-अलग अंदाज में करते हैं। दरअसल अपने प्यार का इज़हार सबके जीवन का सबसे अहम पल होता है, और हर कोई चाहता है यह सबसे अलग हो। इ उसका प्रेमी उम्र भर इस पल अपनी आँखों में संजो कर रखे। आज हम आपको ऐसे ही प्रपोजल के बारे में बताने वाले हैं, जिसे देख का आपकी आँख फटी की फटी रह जाएगी।

बताया जा रहा है यह तस्वीर 6 अक्टूम्बर की है, आज कल यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। दरअसल अमेरिकी के जाने माने फोटोग्राफर मैथ्यू डिप्पल ने योसमाइट नेशनल पार्क के टाफ्ट प्वाइंट पर यह बेहद ही प्यारा मंजर देखा, जहाँ एक कपल प्रपोज़ कर रहा था। इसके बाद मैथ्यू ने इस दिलकश लम्हें को अपने कैमरे की निगाहों में कैद कर लिया।
इस फोटो में 3500 फिट की ऊंचाई पर लड़का घुटनों के बल पर बैठ कर अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर रहा है। अब पूरा सोशल मीडिया इस खुबसूरत कपल को ढूंढने में लग गया है।
Comments
Post a Comment