Kedarnath Teaser : भीषण आपदा के दौरान हुए प्‍यार की स्टोरी है केदारनाथ

Kedarnath Teaser : भीषण आपदा के दौरान हुए प्‍यार की स्टोरी है केदारनाथ


Kedarnath Teaser : भीषण आपदा के दौरान हुए प्‍यार की स्टोरी है केदारनाथ

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की जिस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उस फिल्म का टीज़र सामने आ गया है.
जी हां सैफ अली खान और अमृता स‍िंह की बेटी सारा अली खान और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म केदारनाथ का टीजर रिलीज हो गया है. सैफ अली खान की बेटी सारा फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही है. फ‍िल्‍म केदारनाथ की कहानी चार धामों में से एक केदारनाथ में आई भीषण आपदा पर आधारित है. इस फिल्म में आपको धर्म, प्यार और आध्यात्मिकता देखने को मिलेगा. केदारनाथ में आई भीषण बाढ़ को भी इस फ‍िल्‍म में दिखाया गया है.
फिल्म केदारनाथ के 1 मिनट 39 सेकंड के इस टीजर में केदारनाथ में आई भीषण आपदा के भयानक हादसे को दिखाया गया है. इस फिल्म का टीज़र रोंगटे खड़े कर देगा. फिल्म केदारनाथ के टीजर में बीच में लिखा आता है, इस साल करेंगे सामना प्रकृति के क्रोध का और साथ होगा सिर्फ प्यार. इससे यह साफ जाहिर होता है कि केदारनाथ की स्टोरी इस भीषण आपदा के दौरान हुए प्‍यार को दिखाएगी. यह फिल्म 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?