नरगिस की ‘अमावस’ का पोस्टर हुआ रिलीज

नरगिस की ‘अमावस’ का पोस्टर हुआ रिलीज


नरगिस की ‘अमावस’ का पोस्टर हुआ रिलीज

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से कई समय से गायब खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेस नरगिस फाखरी अब एक दमदार फिल्म से वापसी करने जा रही है. मासूम सी दिखने वाली नरगिस अब लोगों को डराती हुई नजर आने वाली है.
जी हां बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस नरगिस हॉरर फिल्म अमावस से कमबैक करने जा रही है. हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है. नरगिस की हॉरर फिल्म अमावस का यह पोस्टर बहुत ही डरावना लग रहा है.
नरगिस की इस हॉरर फिल्म अमावस के पोस्टर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कि, यह फिल्म भी कितनी डरावनी होगी. वैसे भी आजकल बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों का दौर चल रहा है. हाल ही में कम बजट में रिलीज हुई फिल्म स्त्री को भी लोगों ने काफी पसंद किया है.
अब नरगिस भी इस हॉरर फिल्म से वापसी करने जा रही है. कुछ समय पहले ही इस फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही थी. इस फिल्म की कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थी. इस फिल्म के डायरेक्टर भूषण पटेल है. भूषण ने इससे पहले अलोन, रागिनी MMS 2 और 1920 द ईविल रिटर्न जैसी फ़िल्में की है. इस फिल्म में नरगिस के साथ सचिन जोशी और विवान भटेना नजर आने वाले है. यह फिल्म 14 दिसम्बर 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?