मरजावां पोस्टर आउट : अब रितेश और सिद्धार्थ इश्क में…मरेंगे भी…मारेंगे भी

मरजावां पोस्टर आउट : अब रितेश और सिद्धार्थ इश्क में…मरेंगे भी…मारेंगे भी


मरजावां पोस्टर आउट : अब रितेश और सिद्धार्थ इश्क में…मरेंगे भी…मारेंगे भी

लंबे समय बाद बॉलीवुड के दो सितारें एक साथ एक बार फिर से चार साल बाद एक और फिल्म में नजर आने वाले है.
जी हां हम बात कर रहे है, बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जो एक बार फिर से फिल्म मरजावां में नजर आने वाले है.
जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते की सफलता के बाद फिल्म के डायरेक्टर मिलाप जावेरी एक बार फिर से धमाकेदार फिल्म मरजावां लेकर आ रहे है. अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म मरजावां का पोस्टर रिलीज हो गया है. मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में अभिनेता रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तारा सुतारिया भी दिखाई देगी.
इस फिल्म के पोस्टर में आप देख सकते है लिखा है कि, इश्क में मरेंगे भी, मारेंगे भी. बता दे कि फिल्म एक विलेन के बाद दूसरी बार अभिनेता रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और मिलाप जावेरी की तिगड़ी साथ में काम करते हुए नजर आने वाले है. यह फिल्म 2 अक्टूबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?