MP में लगा बैन 2019 तक नही होगी कोई भी फिल्म रिलीज
MP में लगा बैन 2019 तक नही होगी कोई भी फिल्म रिलीज

एमपी में 31 दिसंबर तक रिलीज़ नहीं होगी कोई फिल्म यह फैसला मुंबई में प्रोड्यूसर्स गिल्ड और सेंट्रल सर्किट सिनेमा एसोसिएशन की बैठक में लिया गया है|

इस फैसले से प्रदेश के मल्टीप्लेक्स-सिंगल दोनों मिलाकर तकरीबन 450 सिनेमाघर प्रभावित होंगे । दरअसल प्रदेश में काफी दिनो से मनोरंजन टेक्स को लेकर विवाद चल रहा था जिसके कारण सिनेमाघरों में पिछले कई दिनो से फिल्म रिलीज को लेकर बहस चल रही थी |
शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है कि एमपी सरकार जब तक एंटरटेनमेंट टैक्स खत्म नहीं करेगी,तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी | इस हड़ताल के कारण हिंदी फिल्म के साथ साथ किसी भी अन्य भाषा की फिल्म भी नही दिखाई जाएगी |
Comments
Post a Comment