#MeToo: अब मलाइका ने कहा, बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत कुछ करना पड़ता…
#MeToo: अब मलाइका ने कहा, बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत कुछ करना पड़ता…

बॉलीवुड की खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती है. आजकल मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर से अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में है.
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है. फ़िलहाल दोनों ने अपने रिलेशन को लेकर किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दिया है.
इसके साथ ही आजकल मलाइका अरोड़ा #MeToo को लेकर भी चर्चा में है. जी हां #MeToo अभियान के तहत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई बॉलीवुड सितारें, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं.
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने भी इस अभियान को लेकर कहा है, उन्होंने कहा है कि #MeToo अभियान को लेकर मुझे ज्यादा बदलाव नहीं दिख रहा है. मैं लोगों की बातों को सुन रही हूं. मुझे लगता है कि बदलाव से ज्यादा इसे लेकर हंगामा बहुत ज्यादा हो रहा है. इस अभियान को फिलहाल अभी बहुत दूर तक जाना है.
इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा कि, यदि हम बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात कर रहे हैं तो बहुत कुछ होता नजर आ रहा है. लोग इस बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन, वास्तविक बदलाव के लिए या लोगों द्वारा आगे आकर इस बारे में कुछ करने और इस मूवमेंट को सफल बनाने के लिए मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता है और यह बदलाव अचानक से रातोंरात में नहीं आएगा. इसके लिए थोडा वक़्त जरुर लगेगा.
Comments
Post a Comment