राफेल पर घिरी मोदी सरकार, SC ने पूछा-कैसे हुई डील?

Tell us how you decided on Rafale: Supreme Court to Modi govt

भारत- फ़्रांस के बीच हुई फायटर विमान राफेल डील को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गई। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को राफेल डील पर फैसले की प्रक्रिया का ब्योरा सीलबंद लिफाफे में सौंपने को कहा है। इसके लिए अदालत ने केंद्र को 29 अक्टूबर तक का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 21 अक्टूबर को होगी।

राफेल विमान डील को लेकर सुप्रीम कोर्ट में तीन याचिका दायर की गई थी। जिसमें से एक याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका वापस ले ली है। दो याचिकाकर्ताओं की याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। याचिकाकर्ताओं ने अपील की है कि केंद्र सरकार को इस डील में राफेल विमान की कीमतों को उजागर करना चाहिए। तीसरे याचिकाकर्ता तहसीन पूनावाला ने सुनवाई से ठीक पहले अपनी याचिका वापस ले ली।

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?