INDvsWI: कल मुंबई में हारे तो भारत को सीरीज से धोने पड़ेंगे हाथ
INDvsWI: कल मुंबई में हारे तो भारत को सीरीज से धोने पड़ेंगे हाथ

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा वनडे मैच सोमवार 1:30 बजे से मुंबई के वानखेड़ा स्टेडियम में खेला जाएगा। दरअसल गुवाहाटी में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम अपने नाम जीत दर्ज की थी, वहीं दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहा और पुणे में खेले गए तीसरे वनडे में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा।
सोमवार को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे वनडे में भारतीय टीम को हर हाल में जीत दर्ज करना होगी, क्योंकि तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। अगर भारतीय टीम सोमवार को जीत दर्ज नहीं करती है तो भारत की सीरीज जीतने की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी और साथ ही आखिरी वनडे में उस पर सीरीज बचाने का दवाब भी बढ़ जाएगा।
Comments
Post a Comment