बीसीसीआई ने टी-20 टीम का किया ऐलान, धोनी को किया बाहर
बीसीसीआई ने टी-20 टीम का किया ऐलान, धोनी को किया बाहर

बीसीसीआई ने शुक्रवार को टी-20 मैचों के टीम का एलान कर दिया है। वेस्टइंडीज और आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टी-20 मैच में धोनी को बाहर कर दिया गया है।
दरअसल बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाले मैच में धोनी को नही लिया गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मुकाबले में कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है , उनकी जगह रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे। यह देर रात एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया है।
वेस्टइंडीज के लिए चुनी गई टीम:- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, उमेश यादव और शाहबाज नदीम।
Comments
Post a Comment