निक के इस ख़त ने बनाया प्रियंका को दीवाना
निक के इस ख़त ने बनाया प्रियंका को दीवाना

निक और प्रियंका कुछ ही समय में विवाह के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं. प्रियंका और निक ने इसी साल सगाई की थी. सबके मन में यह सवाल जरुर उठ रहा होगा कि इन दोनों की पहली मुलाकात कहां हुई. कुछ लोग कहते हैं, इन दोनों की पहली मुलाकात मेट गाला इवेंट 2017 में हुई. इसके बाद छुट्टियाँ बनाने के बहाने वे कई इवेंट में साथ देखे गए. यह जोड़ी ज़्यादा देर तक कैमरे की नज़र से छुप नहीं पाई और इनके अफेयर की चर्चाएँ आम होने लगी. मगर आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों की प्रेम कहानी एक मैसेज के जरिये शुरू हुई थी.
एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि रिश्ते की पहल निक ने की थी. उन्होंने प्रियंका को एक मैसेज किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था ‘आई थिंक वी शुड कनेक्ट’. इस मैसेज के बाद ही दोनों की बातचीत शुरू हुई इसके बाद अफेयर हुआ फिर सगाई और अब यह दोनों शादी की तैयारी कर रहे हैं.
बता दें अभी कुछ ही दिन पहले न्यूयॉर्क में उनकी ब्राइडल सेरेमनी भी संपन्न हुई. इस कार्यक्रम में उनकी मां मधु चोपड़ा और उनकी सास ने ज़म कर ठुमके लगाये थे. प्रियंका ने भी इस सेरेमनी में खूब मस्ती की. वहीँ ख़बरें यह भी आ रही है कि प्रियंका और निक ने अपने सपनों का महल तैयार कर लिया है. निक यह घर अपनी होने वाली पत्नी को गिफ्ट करने वाले हैं.
Comments
Post a Comment