ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का पहला गाना रिलीज, देखकर झूम उठेंगे आप

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का पहला गाना रिलीज, देखकर झूम उठेंगे आप

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का पहला गाना रिलीज, देखकर झूम उठेंगे आप

साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म कही जाने वाली और अमिताभ बच्चन, आमिर खान, फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ जैसे सितारों से सजी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का पहला गाना वशमल्ले रिलीज हो गया है. इस गाने पर अमिताभ बच्चन और आमिर खान एक साथ झूमते गाते हुए नजर आ रहे है.


इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह और विशाल ददलानी ने अपनी आवाज दी है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गाने के लिरिक्स लिखे है. इस गाने में जहाज के अंदर एक साथ सभी मिलकर पार्टी का मजा ले रहे हैं जिसमें शराब है, शबाब है और मस्ती के साथ आमिर खान और अमिताभ बच्चन एक दूसरे के साथ मजे से नाच रहे है.

आमिर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ इस गाने को शूट करते समय वो काफी उत्साहित थे. उनकी चेहरे की खुशी गाने वशमल्ले में साफ दिखाई दे रही है. फिल्म में बिग बी के साथ डांस सीक्वेंस को आमिर खान ने खूब एंजॉय किया. इस गाने में फातिमा सना शेख की भी हल्की सी झलक नजर आपको देखने को मिलेगी. जबकि पूरा गाना आमिर खान और अमिताभ बच्चन पर ही शूट किया गया है. इस फिल्म के पहले गाने वशमल्ले को कोरियोग्राफ किया है सुपरडांसर प्रभुदेवा ने. फिल्म का पहला गान वशमल्ले रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 8 नवंबर 2018 दिवाली के एक दिन बाद रिलीज हो रही ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए आमिर खान से लेकर अमिताभ बच्चन के फैंस काफी इंतजार कर रहे है.

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?