पाकिस्तान क्रिकेट टीम से खेलते थे, यह 7 गैर मुस्लिम खिलाड़ी
पाकिस्तान क्रिकेट टीम से खेलते थे, यह 7 गैर मुस्लिम खिलाड़ी

जैसा कि आप जानते ही होंगे पाकिस्तान एक मुस्लिम प्रधान देश है। इसका असर उनकी क्रिकेट टीम में भी देखने को मिलता है, यही वजह है कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में कम ही गैर मुस्लिम खिलाड़ी होते हैं। पाकिस्तान के इतिहास में 7 ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो गैर मुस्लिम होने के बावजूद भी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा थे। आइये जानते हैं कौन थे वे –
दानिश कनेरिया
दानिश कनेरिया पाकिस्तान के उन गैर मुस्लिम खिलाडियों में से एक हैं जिन्होंने काफी लोकप्रियता हांसिल की। हालांकि दानिश ही आखरी गैर मुस्लिम खिलाड़ी थे, इनके बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का हिस्सा कोई गैर मुस्लिम खिलाड़ी नहीं बना। दानिश ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट और 18 वनडे मैच खेले, मगर 6 साल बाद फिक्सिंग में शामिल होने की बात सब के सामने रख कर सभी को हैरान कर दिया।
वालिस मैथियस
पाकिस्तान के पहले गैर मुस्लिम खिलाड़ी थे वालिस मैथियस, अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए पहचाने जाने वाले वालिस ने 21 टेस्ट में करीब 24 की औसत से 783 रन बनाए थे।
अनिल दलपत सोनवारिया

अपनी काबिलियत के दम पर अनिल ने अपना नाम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में स्वर्ण अक्षरों में लिखवा लिया है। हालांकि बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज अनिल पाकिस्तान के लिए नौ टेस्ट और 15 वनडे ही खेल सके।
यूसुफ योहना (मोहम्मद यूसुफ)
पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास का सबसे कामयाब चेहरा है युसूफ योहन। युसूफ मूलतः क्रिश्चियन हैं मगर उन्होंने 2005 में इस्लाम कुबूल कर लिया और मुस्लिम बन गए। जिसके बाद मोहम्मद युसूफ के नाम से पहचाने जाने लगे। यूसुफ ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 39 शतक और 97 अर्द्धशतक लगाए हैं। मोहम्मद युसूफ की गिनती दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में होती है।
इनके अलावा सोहेल फ़ज़ल, एंटाओ डिसूजा और डंकन शार्प भी पाकिस्तानी टीम का हिस्सा रहे, हालांकि इन्हें इतना खेलने का मौका नहीं मिला मगर फिर भी इन्होने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
Comments
Post a Comment