अरबाज ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा मैं और…
अरबाज ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा मैं और…

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के अफेयर की खबर काफी समय से छाई हुई है. कई बार दोनों को साथ में स्पॉट किया गया हैं. अभिनेता अरबाज़ और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया की बढ़ती नजदीकियां ही उनके अफेयर की ख़बरों को हवा देती है.
फ़िलहाल तो दोनों ने ही अपने इस रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की कोई बात नहीं की है. लेकिन हाल ही में अरबाज ने अपनी इस गर्लफ्रेंड के साथ अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ दी है.
दरअसल अभिनेता अरबाज खान आजकल अपनी आने वाली फिल्म ‘जैक एंड दिल’ 2 के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी बीच एक इवेंट के दौरान मीडिया ने उनसे उनके और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के अफेयर को लेकर सवाल कर दिया. जिसके बाद गुस्साए अरबाज ने कहा कि “बातें होती हैं तो बातें होने दीजिये, उससे क्या होता है, उनके कहने से थोड़े ही कोई शादी होगी या नहीं होगी. जब जो चीज होनी है वह होगी. इस वक्त जो उनकी जिंदगी में चल रहा है वह सिर्फ उन्हें पता है कि क्या हो रहा है.”
इसके साथ ही आगे अरबाज़ ने कहा कि, “जब मुझे लगेगा कि मुझे अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ जानकारी बाहर देनी चाहिए चाहे वो शादी की ही बात ही क्यों ना हो. जब सही समय आएगा तब वो खुद ही सभी को बता देंगे. दुनिया को ऐसी बातों का अंदाज़ा लगाना कि ‘अभी इनका रोमांस चल रहा है, इनकी शादी होने वाली है’ की कोई जरुरत नहीं है.
इसके अलावा उनके और उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर उड़ रही अफवाहों और खबरों को लेकर उन्होंने कहा कि, इन सब को कहा से जानकारी मिलती है कौन से सूत्रों से इन्हे पता चलता है, उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता. वो कभी भी इस बारे में कोई बात नहीं करते हैं.’
अब चाहे अरबाज़ खान अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी ना कहे, लेकिन दोनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें सब कुछ बयां कर देती हैं. अब तो सभी को सिर्फ इस बात का इंतजार हैं कि कब अरबाज़ अपने इस रिश्ते की ऑफिशियल घोषणा करेंगे.
Comments
Post a Comment