सानिया मिर्जा बनी मां, पति शोएब ने ऐसे किया बेबी का स्वागत

सानिया मिर्जा बनी मां, पति शोएब ने ऐसे किया बेबी का स्वागत

सानिया मिर्जा बनी मां, पति शोएब ने ऐसे किया बेबी का स्वागत

भारत की प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के चाहने वालों के लिए एक अच्छी और बड़ी खुशखबरी है. अब तक सानिया मिर्जा के फैंस और खुद सानिया और उनके पति शोएब मलिक जिस वक़्त का इंतजार कर रहे है थे. वो वक़्त अब खत्म हो गया है.


जी हां सबसे अच्छी और बड़ी खुशखबरी ये है कि सानिया मिर्जा मां बन गई है. अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए सानिया मिर्जा के पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने इस बात की जानकारी दी है.
सानिया मिर्जा ने आज यानि 30 अक्टूबर की सुबह ही एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. उनके पति शोएब ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लड़का हुआ है और मेरी गर्ल (सानिया) बिल्कुल ठीक हैं और हमेशा की तरह मजबूती से खड़ी हैं. #अलहमदुल्लाह. आपकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया. हम बहुत शुक्रगुजार हैं.’ शोएब मलिक ने इस ट्वीट के साथ ही #BabyMirzaMalik का हैशटैग भी लगाया है. यानि फ़िलहाल सानिया और शोएब के बेटे को बेबी मिर्जा मलिक के नाम से पहचाना जाएगा.
आपको बता दे कि सानिया मिर्जा के मां बनते ही सानिया और उनके पति शोएब को लगातार बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं. एक इंटरव्यू के दौरान सानिया ने कहा था कि उनके आने वाले बच्चे के नाम के साथ मिर्जा और मलिक दोनों ही सरनेम जुड़ेंगे. और ऐसा ही हुआ है. बता दें कि, साल 2010 में सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक ने शादी की थी और ये उनका पहला बच्चा है.

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?