दो दिन बाद एटीएम से 20 हजार ही निकाल पाएंगे
दो दिन बाद एटीएम से 20 हजार ही निकाल पाएंगे

स्टेट बैंक आॅफ इंडिया 31 अक्टूबर से अपने नियमों में कुछ बदलाव करने जा रही है। जिसमें अब एसबीआई का क्लासिक और मास्ट्रो डेबिट कार्ड धारक दो दिनों के बाद अपने एटीएम से 20 हजार रूपए प्रतिदिन निकाल पाएंगे।
एसबीआई ने अक्टूबर माह के आखिरी दो दिनों बाद खाता धारकों बहुत बड़ा झटका देने वाली है अभी तक एटीएम से ग्राहक 40 हजार रूपए तक रोज निकाल पा रहे थे। लेकिन अब 20 हजार से ज्यादा नहीं निकाल पाएंगे।
एक सूचना जारी करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बताया कि देश में सबसे ज्यादा कैश निकासी एसबीआई के खाता धारक करते हैं। ये खाता धारक यदि एक दिन में ज्यादा कैश निकालना चाहते हैं तो बैंक की ओर से जारी किए जाने वाले दूसरे श्रेणी के डेबिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं जिनमें की कैश निकासी की लिमिट ज्यादा है।
Comments
Post a Comment