B’DAY SPL : हेमा धर्मेन्द्र से नही इनसे करती थी प्यार, करना चाहती थी शादी लेकिन….

B’DAY SPL : हेमा धर्मेन्द्र से नही इनसे करती थी प्यार, करना चाहती थी शादी लेकिन….

B’DAY SPL : हेमा धर्मेन्द्र से नही इनसे करती थी प्यार, करना चाहती थी शादी लेकिन….
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और भाजपा सांसद हेमा मालिनी का 16 अक्टूबर को जन्मदिन है. वैसे तो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हेमा मालिनी के कई दीवाने थे. लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के एक ऐसे दीवाने के बारें में बताने जा रहे है, जिसने हेमा के प्यार में पागल होकर अपनी ही मंगेतर से रिश्ता तोड़ दिया था.


जी हां हम बात कर रहे है बॉलीवुड के जम्पिंग जैक के नाम से मशहूर अभिनेता जितेंद्र की जिनका असली नाम रवि कपूर हैं. इन्होने फिल्मो में आने के लिए अपना नाम बदल लिया था. वैसे तो जितेंद्र ने अपने फ़िल्मी करियर में कई सफल फिल्में की हैं. लेकिन अगर उनकी लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने साल 1974 में शोभा कपूर से शादी की थी. शोभा कपूर जितेंद्र की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड थी.
लेकिन जितेंद्र के बारें में एक बात बहुत ही कम लोग जानते हैं और वो यह हैं कि जितेंद्र का दिल कभी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के लिए भी धड़कता था. जी हाँ… हेमा मालिनी और जितेंद्र के बीच भी कभी नजदीकियां थी. सोचने वाली और हैरान करने वाली बात तो यह हैं कि जितेंद्र हेमा के चक्कर में अपनी मंगेतर शोभा से भी रिश्ता तोड़ने वाले थे. जी हाँ… शोभा से रिश्ता तोड़कर जितेंद्र हेमा से शादी करने वाले थे लेकिन अंत में धर्मेंद्र दोनों के बीच में आ गए.


दरअसल बात उस वक़्त की है जब फिल्म ‘दुल्हन’ की शूटिंग के दौरान जितेंद्र का दिल हेमा पर आ गया था. हेमा भी जितेंद्र से प्यार करने लगी थी और वो शादी के लिए भी राज़ी थी. जितेंद्र और हेमा की प्यार की भनक किसी तरह शोभा को लग गई और फिर उन्होंने धर्मेंद्र को हेमा मालिनी को समझाने की ज़िम्मेदारी दी. बाद में धर्मेंद्र गुस्से में शोभा को लेकर हेमा के मद्रास वाले घर पहुंच गए जिसके बाद उनकी शादी टूट गई. इसके बाद आगे क्या हुआ, किसकी किससे शादी हुई आप जानते ही है.

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?