पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख का आर्थिक मदद देने की घोषणा
पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख का आर्थिक मदद देने की घोषणा

दशहरा की शाम पंजाब की राजधानी अमृतसर में बड़ा ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने 5-5 लाख रूपए आर्थिक मदद देने की घोषणा की है. वही घायलों को 50-60 हजार तक मदद करने की घोषणा की है. हादसे में लगभग 50 लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि ट्रेन पठानकोट से अमृतसर जा रही थी. रेलवे ट्रैक के किनारे रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था. वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे जिसमे महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे! !
ट्रेन इन लोगों के ऊपर चढ़ गई जिससे बड़ी संख्या में लोग कट गए . प्रारंभिक तौर पर यह जानकारी सामने आ रही है कि जोड़ा फाटक के समीप यह हादसा हुआ . रावण दहन देख रहे लोग पटाखे के शोर में ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाए! !
Comments
Post a Comment