विराट बोले क्रिकेट खेलकर किसी पर एहसान नहीं कर रहा हूं| I am not doing any favor
विराट बोले क्रिकेट खेलकर किसी पर एहसान नहीं कर रहा हूं| I am not doing any favor

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज के दुसरा मुकाबला ड्रॉ हो गया था। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने वनडे जगत में 10,000 रन सबसे कम पारियों में बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है।
दरअसल विराट कोहली ने मीडिया से बात चीत में कहा ‘मेरे लिए देश का प्रतिनिधित्व करना बहुत बड़ा सम्मान है और यहां तक कि दस साल खेलने के बाद भी मुझे ऐसा अहसास नहीं होता कि मैं किसी खास चीज का हकदार हूं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे कई लोग है जो भारत की तरफ से खेलना चाहते है। उसे खुद को उस स्थिति में रखते है तो उनके अंदर रनों की भूख होनी चाहिए। कोई भी स्तर आसान नहीं होता है।
उन्होंने कहा कि मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं अगर मुझे एक ओवर में छह बार डाइव लगानी पडे तो भी टीम के लिए ऐसा करूंगा। यह मेरा कर्तव्य बनता है। ये करना ही मेरे काम का हिस्सा है। मैं किसी पर अहसान नहीं कर रहा हूं। उन्होंने कहा, ‘इसलिए मैं खुश हूं कि मैं इतने लंबे समय तक खेलने में सफल रहा और उम्मीद है कि आगे भी खेलता रहूंगा।’
Comments
Post a Comment