#MeToo: अब इस टेलीविजन एक्ट्रेस ने एक्टर पर लगाया गंभीर आरोप
#MeToo: अब इस टेलीविजन एक्ट्रेस ने एक्टर पर लगाया गंभीर आरोप

बॉलीवुड से लेकर मीडिया तक आजकल मीटू मूवमेंट छाया हुआ है. इस मूवमेंट के दौरान कई महिलाओं, अभिनेत्रियों और मॉडल्स ने अपने साथ हुए हादसे के बारें में बताया है.
अब टेलीविज़न की खूबसूरत एक्ट्रेस और टीवी सीरियल ये तेरी गलियां में काम करने वाली रेनी ध्यानी ने 2016 में अपने साथ हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट के हादसे को शेयर किया है.
इस अभिनेत्री ने एक इवेंट के दौरान अपने साथ हुए हादसे और मीटू से जुड़े कुछ सवालों का खुलकर जवाब दिया. रेनी ने मीटू मूवमेंट का समर्थन करते हुए कहा कि, एक टीवी सीरियल के लीड एक्टर ने उनके साथ एक पार्टी में गंदी हरकतें की है. रेनी ने बताया कि, एक पार्टी में उस अभिनेता ने मेरे साथ एक बहुत ही शर्मसार हरकत की थी और उन्हें गंदे शब्द भी बोले.
इसके साथ ही अभिनेत्री रेनी ध्यानी ने आगे बताया कि, उस पार्टी में हम सभी ने शराब पी हुई थी और डांस कर रहे थे. वो व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ था और नशे में था. उसने पार्टी में मुझसे ऐसी डिमांड कर दी कि मैं उसके बारे में किसी को बता भी नहीं पाई.
Comments
Post a Comment