बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पर लाइव कॉन्सर्ट के दौरान पत्थरों से हमला
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पर लाइव कॉन्सर्ट के दौरान पत्थरों से हमला

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान पर असम के गुवाहाटी में हमले की खबर सामने आई है. सिंगरशान गुवाहाटी में लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे. लेकिन इसी दौरान लोगों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया.
खबरों के मुताबिक कुछ लोग सिंगर शान पर इसलिए गुस्सा हो गए थे, क्योंकि उन्होंने वहां लाइव कॉन्सर्ट के दौरान बंगाली गाना गा दिया था. शान के बंगाली गाना गाते ही वहां उपस्थित लोगों ने उन पर कॉन्सर्ट के दौरान ही पत्थर पर कागज़ के गोले बनाकर फेंकने शुरू कर दिए. लेकिन यह अच्छा हुआ कि, इस दौरान वहां उपस्थित किसी भी इंसान को किसी भी प्रकार चोट नहीं आई.
आपको बता दे कि, बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर शान का यह लाइव कॉन्सर्ट गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में चल रहा था. कॉन्सर्ट के दौरान शुरुआत में शान ने हिंदी के प्रसिद्ध गाने गाए, उसके बाद शान बंगाली गीत गाने लगे. जिससे लोग गुस्सा हो गए. शान का बंगाली गाना सुन वहां उपस्थित लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे ताकि वो अपना गाना बदल दे, लेकिन शान ने बंगाली गाना नहीं रोका बल्कि वो वही गाना गाते रहे. यह सब देखकर गुस्साए लोग यह कहने लगे कि यह बंगाल नहीं असम है यहां बंगाली गाना नहीं चलेगा.
इसके बाद शान ने भी बाद में इस बारे अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, उनकी असम की यात्रा बहुत ही अच्छी रही यहां उन्होंने नए दोस्त बनाये, नई जगहों को देखा और भ्रमण किया. लेकिन इसी के साथ यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई जो सुंदरतम राज्य के लाइव कॉन्सर्ट में हुई. ऐसी हरकत करके राज्य को कलंकित करना सही नहीं है.



Comments
Post a Comment