मुंबई में दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान, बाल- बाल बचे 136 यात्री

मुंबई में दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान, बाल- बाल बचे 136 यात्री

Air India Flight Taking Off From Trichy Hit Wall, All 136 On Board Safe

त्रिची से दुबई जा एयर इंडिया का विमान IX-611 बड़े हादसे होने से  बाल- बाल बच गया है। एयर इंडिया के विमान की मुंबई में आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई। विमान रात को लगभग डेढ़ बजे तमिलनाडु के त्रिची से दुबई के लिए उड़ान भरी थी। विमान रनवे से टेकऑफ करने के बाद एटीसी कंपाउंड की दीवार से टकरा गया।

हादसे के वक्त विमान में 136 यात्री सवार थे। टेक ऑफ करते समय विमान के पहिए कंपाउंड से टकरा गए। इसके बाद विमान को मुंबई मोड़ा गया और मुंबई एयरपोर्ट पर इसकी सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई।

 विमान में मौजूद सभी क्रू मैंबर्स और यात्री सुरक्षित हैं। फिलहाल विमान मुंबई के पार्किंग बे में है। DGCA ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कार्तिक पूर्णिमा: जानिए गंगा स्नान और दीप दान का महत्व

इस दिन 14 दीपक जलाने से होगी बैकुंठ धाम की प्राप्ति

एक ऐसा मेला जहां खुलेआम लोग शारीरिक संबंध बनाते है, जानें क्यों?