यह महिला बिच्छुओं के साथ सोती है, और करती है ऐसा काम…
यह महिला बिच्छुओं के साथ सोती है, और करती है ऐसा काम…

अब तक तो आपने इस दुनिया में एक बढ़कर एक अजीबो गरीब इंसान देखे होंगे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अजीब महिला के बारें में बताने जा रहे है, जिसके बारें में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

कई लोगों के सामने जब अचानक से एक कीड़ा आ जाए, तो यक़ीनन वो डर जाते है. लेकिन कभी आपके सामने अचानक से एक बिच्छू आ जाए तो फिर तो उसे देखकर आपके होश ही उड़ जाएंगे. लेकिन आज हम आपको जिस महिला के बारें में बताने जा रहे है, वो डंक मारने वाले खतरनाक बिच्छुओं के साथ ही रहती है. इस महिला को ‘बिच्छुओं की रानी’ के नाम से पहचाना जाता है.

जिस महिला की हम बात कर रहे है, ये अजीब महिला थाईलैंड में रहती है. इस महिला की खास बात यह है कि ये महिला 33 दिनों तक करीब 5000 बिच्छुओं के साथ रही है. जी हां जिसने भी इस अजीब महिला के बारे में सुना है उसके रोंगटे खड़े हो गए, हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर ये महिला इतने सारे बिच्छुओं के साथ रहने के बाद भी आखिर जीवित कैसे है.

थाईलैंड की रहने वाली इस महिला का नाम कंचन काएतकावे है, इस महिला की उम्र 39 साल है. इस महिला के बारें में आपको एक जानकारी बता दे कि,इस महिला ने अपने मुंह के अंदर करीब 3 मिनट 28 सेकेंड तक जहरीले बिच्छुओं को रखा था और इसके लिए इस महिला का नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था. इस महिला को बिच्छुओं से कितना प्यार कितना लगाव है यह आप उनकी इन तस्वीरों को देखकर पता कर सकते है.

Comments
Post a Comment