आखिर क्या हुआ जब कोबरा के सिर से निकली रोशनी| cobra with shining red hood spotted in Karnataka
आखिर क्या हुआ जब कोबरा के सिर से निकली रोशनी| cobra with shining red hood spotted in Karnataka

कर्नाटक के चिकमंगलुरू के होलमाकी गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लोग उस समय चौंक गए जब उनके सामने एक कोबरा सांप दिखाई दिया और अचानक ही उनके सामने कोबरा सांप के सिर पर लाल रंग की एक रोशनी निकलने लगी। उसे चमत्कार समझ लिया और वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोग उसकी पूजा करने लगे।
यह मंजर सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। इसमें एक कुत्ता कोबरा सांप के सामने भौंकता दिखाई दे रहा और सांप के सिर के ऊपर लाल रंग की रोशनी दिखाई दे रही है। जानकारी मुताबिक होलमाकी गांव के रहने वाले अविनाश का कुत्ता अचानक भौंकने लगा। उन्हें लगा कि खेत में कोई जानवर घुस आया है।
इस मामले पर जब विशेषज्ञों ने बताया कि यह कोई चमत्कार नहीं है। यह किसी भी प्रताति के सांप के सिर से रोशनी नहीं निकलती है। धूप की रोशनी के कारण यह दिखाई दे रहा है।
Comments
Post a Comment